IIT बाबा के टैग से परेशान हुए अभय सिंह, मीडिया के सामने छलका दर्द; कैमरे के सामने रोए फूट- फूटकर

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले के अभय सिंह, जिन्हें लोग ‘IIT बाबा’ कहते हैं, इन दिनों काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह फूट- फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह कह रहे हैं कि लोग उनके मकसद को गलत समझ रहे हैं और उन पर गलत बातें कही जा रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अब ‘IIT बाबा’ के नाम से भी परेशानी होने लगी है. अब से पहले वह प्रयागराज में अपने एक दोस्त के साथ कहीं भी बैठकर बातें किया करते थे.

IITian Baba Abhay

नहीं चाहिए IIT बाबा का टैग

अभय सिंह का कहना है कि मुझे IIT बाबा का टैग नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें यह पॉपुलैरिटी पसंद नहीं है क्योंकि इससे उनके असली मकसद को गलत तरीके से देखा जा रहा है. उन्होंने कहा, “मुझे गालियों से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब लोग मेरे मकसद पर सवाल उठाते हैं, तो बहुत दुख होता है.” उन्होंने यह भी कहा कि लोग उनसे सनातन धर्म, कुंभ और इस्लाम के बारे में बातचीत करें, न कि सिर्फ ‘IIT बाबा’ के नाम पर बातें करें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhey Singh (@iit.baba)

मेरे मकसद को गलत मत समझो

उन्होंने बताया कि उनके लिए कुंभ में सबसे जरूरी चीज ‘IIT बाबा’ का नाम नहीं, बल्कि वहां आने वाले गरीब लोग हैं, जो सर्दी में ठिठुरते हैं और अपने खाने के लिए रोटियां बांधकर लाते हैं. अभय सिंह ने कहा कि चाहे मुझे कितनी भी गालियां दो, लेकिन मेरे मकसद को गलत मत समझो. मैं बस अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं. उन्होंने यह भी बताया कि वह नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें ‘IIT बाबा’ कहें. उन्हें अलग- अलग नाम मिले, लेकिन असल में वह खुद को ‘कल्कि’ मानते हैं. उसके बाद, वह बहन और दोस्तों को याद कर भावुक हो गए और फूट- फूटकर रो पड़े.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts