JJP से धर्मेंद्र गुलिया ने तोड़ा नाता, बादली हलका अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद बढ़ी सियासी चर्चा

झज्जर | हरियाणा के जननायक जनता पार्टी (JJP) को बादली हलके में बड़ा झटका लगा है. जी हां, पार्टी के हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है. गुलिया ने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है. उन्होंने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की जिसके बाद स्थानीय राजनीति में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

Dharmendra Gulia JJP

धर्मेंद्र गुलिया ने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य संबंधी कारणों को बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए उन्हें काम करने के कई अवसर मिले और इस दौरान उन्हें काफी अनुभव भी हासिल हुआ.

पीढ़ियों से रिश्ता कायम

उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. साथ ही, उन्होंने जेजेपी के आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं. धर्मेंद्र गुलिया ने अपने राजनीतिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए बताया कि उनके परिवार का देवीलाल परिवार से करीब पांच पीढ़ियों पुराना संबंध है. उनके दादा और पिता भी इस परिवार के साथ राजनीतिक तौर पर जुड़े रहे हैं. इसके बाद उन्होंने खुद भी लंबे समय तक इस रिश्ते को आगे बढ़ाया. गुलिया के मुताबिक, उनके परिवार का राजनीतिक साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के दौर से चला आ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला के साथ भी उनका परिवार जुड़ा रहा.

यह भी पढ़े -  झज्जर की शिक्षिका बबीता अहलावत को राज्य शिक्षक पुरस्कार, 7 लाख जुटाकर बदली स्कूल की तस्वीर

इस्तीफा सामने आने के बाद चर्चा

गुलिया के इस्तीफे के बाद बादली हलके में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. लंबे समय से जेजेपी संगठन में सक्रिय रहे धर्मेंद्र गुलिया का एक साथ हलका अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता छोड़ना स्थानीय स्तर पर अहम घटनाक्रम होसकता है. सोशल मीडिया पर त्यागपत्र सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक लोगों के बीच भी इस फैसले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.