मां ड्यूटी पर, पीछे से 11 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता था पिता, ऐसे हुआ खुलासा

बहादुरगढ़ । हरियाणा के झज्जर जिलें से खून के रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बेहद ही घिनौना मामला सामने आया है. मामला बहादुरगढ़ इलाके से है जहां एक कलयुगी बाप छठी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 11 साल की बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना रहा था. बाप की यह घिनौनी हरकत पिछले 6 महीने से जारी थी. बच्ची ने अपनी नानी को आपबीती सुनाई तो सारे मामले का खुलासा हुआ. बच्ची की नानी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

rape

पुलिस में दर्ज शिकायत में बच्ची की नानी ने कहा कि उसकी 11 साल की दोहती ने उसे बताया है कि उसकी मां नौकरी के लिए घर से बाहर जाती है जबकि पिता घर पर ही रहता है. लगभग 6 महीने पहले जब उसकी मां नौकरी के लिए घर से बाहर गई हुई थी तब उसके पिता ने उसके भाई को रुपए देकर कुछ सामान लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया. पीछे से उसका पिता उसे उपर के कमरे में लें गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वह रोई और मदद के लिए चिल्लाई लेकिन घर में कोई नहीं था.

यह भी पढ़े -  झज्जर को 10 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात, CT स्कैन- ब्लड बैंक जैसी नई सुविधाएं शुरू

पुलिस ने कही ये बात

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता ने कई बार बच्ची का दुष्कर्म किया है. बच्ची डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पाई. पुलिस ने बताया कि बुधवार को बच्ची की मेडिकल जांच करवाने की कोशिश की थी. लेकिन नियमानुसार ऐसे केस में नाबालिग बच्ची की मेडिकल जांच के लिए बच्ची की मां की सहमति होना अनिवार्य है.

आरोपी पिता की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाने से इंकार कर दिया है. बच्ची की नानी के बयान को आधार बनाकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी पिता की तलाश की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.