झज्जर में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, इस गांव में बनेगा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि झज्जर जिले के मातनहेल गांव में लंबे समय से लंबित सैनिक स्कूल की मांग अब पूरी होने जा रही है. राज्य सरकार ने यहां सैनिक स्कूल की बजाय राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) स्थापित करने का फैसला लिया है. यह संस्थान पब्लिक- प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया जाएगा.

School Holiday

40 साल बाद पूरी होगी घोषणा

करीब 40 साल पहले यानि 1987 में इस क्षेत्र में सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी लेकिन विभिन्न प्रशासनिक और कानूनी कारणों से यह योजना अब तक साकार नहीं हुई. अब सरकार ने इसे राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के रूप में शुरू करने की योजना बनाई है जिससे झज्जर और आसपास के क्षेत्र के युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और वे सैनिक स्कूल जैसी शिक्षा हासिल कर सकेंगे.

इस परियोजना के लिए मातनहेल ग्राम पंचायत ने 61 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव रखा है. पंचायत पहले भी कई बार जमीन देने के प्रस्ताव पारित कर चुकी है और हाल ही में इसके लिए नया प्रस्ताव भेजा गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

युवाओं को मिलेगा लाभ

अब यहां मिलिट्री स्कूल स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को सैन्य अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. इससे युवाओं को National Defence Academy (NDA) और Indian Armed Forces में भर्ती की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी. इसके साथ ही, मातनहेल और आसपास के गांवों के बच्चों को बड़े शहरों में जाए बिना ही अच्छी शिक्षा और अच्छे करियर की तैयारी का मौका मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.