झज्जर शहर के लोगों को मिलेगा पीने का भरपूर व साफ पानी, 123 करोड़ से बिछेगी नई पेयजल व सीवरेज पाइपलाइन

झज्जर | हरियाणा के झज्जर शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यहां 57 करोड़ रुपए की धनराशि से पेयजल लाइन और 66 करोड़ रुपए खर्च कर सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी. पानी की नई पाइपलाइन बिछने से शहर के लोगों को पीने का भरपूर व साफ पानी मिलेगा.

WATER 2

इस संबंध में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है. वहां से अनुमति मिलते ही पेयजल व सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इससे जहां शहर के लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होगी.

झज्जर की 35 कालोनियों में पहुंचेगी राहत

शहर के ज्यादातर एरिया में पेयजल और सीवर लाइन बिछाएं छह दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है. ऐसे में आबादी बढ़ने के साथ इन पाइप-लाइन पर लोड और लीकेज की समस्या पैदा होने लगी है. ऐसे में अब विभाग की ओर से शहर की लगभग 3 दर्जन कालोनियों में सीवरेज व पेयजल की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इसके अलावा, बाकी शहर में जहां भी अंडर साइज पाइप लाइनें हो गई हैं उनको भी बदला जायेगा. इसके लिए पिछले दिनों विभाग की ओर से पूरे शहर का सर्वे किया गया था, जिसमें ये बातें निकल कर सामने आई थी.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

वैध कालोनियों को फायदा

अक्टूबर 2023 में प्रदेश सरकार द्वारा शहर की 32 अवैध कालोनियों को नियमित करने की मंजूरी दी गई थी. इन कॉलोनियों में ब्लॉक गलियों व नालियों का निर्माण किया जा रहा है. अब इन कालोनियों में सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन बिछाने पर लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. वहीं, शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए भी 7 करोड़ रुपए खर्च कर नई पाइपलाइन डाली जाएगी. शहर में इस पानी की निकासी के लिए कोई लाइन नहीं है, तो बरसात होने पर शहर में जगह- जगह जलभराव हो जाता है, लेकिन अब इस समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.