झज्जर के खिलाड़ियों के हिस्से आई दोहरी उपलब्धि, मनु भाकर को खेल रत्न और अमन सहरावत को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

झज्जर | नया साल हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए खास रहा है. प्रदेश के झज्जर जिले के खिलाड़ियों के लिए दोहरी उपलब्धि आई है. गोरिया गांव निवासी शूटर मनु भाकर को खेल रत्न और बिरोहड़ गांव निवासी पहलवान अमन सहरावत को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा हो चुकी है. युवा एवं खेल मंत्रालय की तरफ से एथलीटों की सूची जारी कर दी गई है. इसके बाद, खिलाड़ियों के गांव और परिवार में खुशी का माहौल है.

Aman Sehrawat Jhajjar

मनु ने ओलिंपिक में जीते 2 मैडल

पिछले साल जुलाई के महीने में पेरिस ओलंपिक मुकाबले में 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेंस इवेंट में मनु भाकर ने भारत को पहला कांस्य मैडल दिलवाया. इसके साथ ही, शूटिंग में पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बन गईं. उसके बाद 30 जुलाई को मनु ने सरबजीत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल में भी कांस्य पदक हासिल किया. इस प्रकार एक ही ओलंपिक में मनु ने दो पदक भारत की झोली में डाल दिए.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

अमन ने देखा काफी संघर्ष

दूसरी तरफ अमन सहरावत का खेल सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा. बचपन में मां- बाप को खो देने के बाद ओलंपिक तक उनका सफर काफी कांटो भरा रहा है. पहले बचपन में उनकी मां का हार्ट अटैक से निधन हुआ. जब उनकी उम्र 10 साल थी, तब उनके पिता भी चल बसे. माता- पिता की मौत के बाद अमन को उनके दादा मांगेराम सहरावत का सहारा मिला. संयुक्त परिवार में उनका पालन पोषण हुआ. परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी ओलंपिक मेडल तक की उपलब्धि को हासिल करने में हर संभव सहायता की.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts