खुशखबरी: महेंद्रगढ़- झज्जर के बीच रोडवेज ने शुरू की नई बस सेवा, फटाफट नोट करें टाइमिंग

झज्जर | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Roadways Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में लोगों की मांग पर महेंद्रगढ़ से झज्जर के बीच नई बस सेवा शुरू कर बड़ी राहत प्रदान की गई है. इस सुविधा के शुरू होने से दैनिक पैसेंजर, स्टूडेंट्स सहित अन्य कार्यों के लिए आवागमन करने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा.

Haryana Roadways

यह रहेगी टाइमिंग

महेंद्रगढ़ और झज्जर के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा दो नई बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. पहली बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोजाना दोपहर डेढ़ बजे रवाना होकर शाम साढ़े 3 बजे झज्जर पहुंचेगी. झज्जर से सुबह 10 बजे रवाना होकर इसी रूट से होते हुए दोपहर 1 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी.

झज्जर रोडवेज डिपो द्वारा महेंद्रगढ़ के लिए संचालित की गई बस वाया बहू झोलरी होकर संचालित होगी. यह बस महेंद्रगढ़ से कनीना, कारोली मोड़, बहू झोलरी और छुछकवास होते हुए झज्जर का सफर तय करेगी. लंबे समय से इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने के चलते स्टूडेंट्स, ग्रामीणों और रोजाना काम के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. इस रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोग झज्जर और महेंद्रगढ़ आवागमन के लिए निजी वाहनों पर निर्भर थे जिसमें समय और पैसा दोनों ही ज्यादा लगता था.

यह भी पढ़े -  3 खतरनाक खामियां ढूंढ हरियाणा के छोरे ने बनाया नया UPI सिस्टम, साईबर ठगी पर लगेगी पूरी तरह से रोक

बीजेपी विधायक के रखी थी डिमांड

रोडवेज विभाग द्वारा अब नई बस सेवा शुरू किए जाने से ग्रामीणों और स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिली है. इससे उनके लिए झज्जर और महेंद्रगढ़ के लिए आवागमन करना बेहद आसान हो जाएगा. पिछले दिनों इस रूट पर रोडवेज बस सेवाएं शुरू करने को लेकर स्थानीय लोगों ने महेंद्रगढ़ से बीजेपी विधायक कंवर सिंह यादव से मुलाकात की थी. उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बस सेवा शुरू करने की मांग की थी. ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़ से वाया कोसली बस सेवा जो बंद पड़ी है, उसे फिर से शुरू करने की मांग की हैं ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.