खुशखबरी: झज्जर से खाटूश्याम मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वार्षिक फाल्गुनी मेले में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने मदार- रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है. यह ट्रेन 16 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालित होगी.

Train Ac Coach Railway

यह रहेगा शेड्यूल

खाटूश्याम श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए यह स्पेशल ट्रेन मदार से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में यह ट्रेन रोहतक से दोपहर 01.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 7 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 9 रहेगी.

कुरुक्षेत्र- फुलेरा- कुरुक्षेत्र ट्रेन का शेड्यूल

खाटूश्याम धाम पर आयोजित वार्षिक फाल्गुनी मेले में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने कुरुक्षेत्र- फुलेरा- कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है. यह ट्रेन 23-28 फरवरी तक कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे फुलेरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में 24 फरवरी से 1 मार्च तक यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 09.50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी.

झज्जर स्टेशन पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 22 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल 24 डिब्बों की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.