बहादुरगढ़ | हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा. दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया टोल पॉइंट्स पर मौजूद दरों में 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है इसके लिए NHAI द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है. वर्तमान में प्रदेश में प्राधिकरण की सड़कों पर कुल 55 टोल पॉइंट्स हैं. प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी.

पिछले साल ढाई प्रतिशत बढ़ी थी दरें
बता दें कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा आते हैं. कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा नई दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया गया है. बीते साल ही एचएसआईआईडीसी की तरफ से ढाई प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी लेकिन उससे पिछले साल इसमें साढ़े 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी.
1 अप्रैल को होते हैं टेंडर जारी
बता दें कि हर साल एचएसआईआईडीसी की तरफ से 1 अप्रैल को नए सिरे से टोल टेंडर जारी किए जाते हैं और इस दौरान राशि भी बढ़ाई जाती है व टोल दरें महंगी हो जाती है, लेकिन पिछले कुछ महीनो के दौरान टोल का कलेक्शन लेबर रेट पर ही हो रहा है. अब इनके लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
ये हैं केएमपी पर मौजूदा दरें
व्हीकलर रेट (रुपये में)
- कार, जीप, वैन व एलएमवी- 1.77
- एलसीवी, एलजीवी व मिनी बस- 2.87
- दो एक्सल ट्रक, बस- 6.01
- तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन- 6.56
- चार से छह एक्सल वाहन- 9.43
- सात व इससे बड़े एक्सल वाले वाहन- 11.49
नोट: टोल दर रुपये प्रति किलोमीटर में है.
रोहद टोल पर मौजूदा शुल्क (रुपये में)
- वाहन -एकतरफा यात्रा -दोनों ओर यात्रा -मासिक पास
- कार/जीप/वैन 55- 85- 1875
- एलसीवी : 90- 135- 3030
- बस/ट्रक : 160- 240- 5305
- 3 एक्सल तक का वाहन : 175- 260- 5790
- 4 से 6 एक्सल : 250- 375- 8320
- 7 या अधिक एक्सल : 305- 455- 10130