जींद: 12वीं कक्षा के छात्र ने गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, गिरफ्तार

जींद । हरियाणा के जींद जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की खबर सामने आई है. वीडियो वायरल करने का आरोप छात्रा के दोस्त पर लगा है. बता दे कि 12वीं कक्षा के छात्र ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड की वीडियो बनाई थी. जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. छात्रा द्वारा इसकी शिकायत पुलिस  में करवाई गई.

VIDEO VIRAL

पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई 

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया. बता दे कि पीड़ित लड़की और आरोपी छात्र जींद के एक स्कूल में पढ़ते हैं. छात्र बारहवीं कक्षा का व छात्रा 11वीं कक्षा की बताई जा रही है. इस मामले में जानकारी देते हुए महिला एसएचओ ने बताया कि 18 वर्षीय लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित छात्रा की उम्र 17 साल बताई गई है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.