जींद । जींद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक अपने पांच दोस्तों के साथ बस स्टैंड पर खड़ा था. तभी पांच से छह युवकों ने उस पर हमला कर दिया.
दिनदहाड़े पांच- छ : युवकों ने किया नवीन पर चाकू से हमला
युवकों ने उसे चाकू से गोद डाला. इससे उसकी मौत हो गई वहीं उसका दूसरा साथी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जींद के बस स्टैंड पर रूपगढ़ निवासी युवक नवीन की अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर डाली. वही उसका साथी जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया. बता दे कि मृतक नवीन राजीव गांधी कॉलेज उचाना में पढ़ता था. वह बुधवार दोपहर को अपने साथी जितेंद्र के साथ बस स्टैंड पर मौजूद था. तभी अचानक पहुंचे अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.
अभी तक हमले की वजह का खुलासा नहीं हो पाया
यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है.हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया. दिनदहाड़े हुए इस हमले से बस स्टैंड पर दहशत का माहौल है. पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बस स्टैंड पर आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं. मंगलवार को भी कुछ छात्रों में मारपीट का मामला सामने आया था.
