जींद से चंडीगढ़ जाने वाली AC बस के समय में बदलाव, आज से यह होगी नई टाइमिंग

जींद | हरियाणा के जींद जिले से सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि जींद बस स्टैंड से चंडीगढ़ जाने वाली AC बस के समय में बदलाव किया गया है. यात्रियों की डिमांड पर इस बस का समय बदलकर सुबह 10.50 कर दिया है, जबकि पहले सुबह 09.20 बजे चलती थी. बता दें कि जींद बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए 4 एसी बसों का संचालन होता है.

Haryana Roadways AC Bus

चंडीगढ़ के लिए AC बसों की टाइमिंग

जींद से चंडीगढ़ के लिए पहली AC बस सुबह 06.40 बजे रवाना होती है जो NH- 152D के रास्ते सफर करती है. इसके बाद, दूसरी बस सुबह 10.50 बजे, तीसरी बस दोपहर 12 बजे और चौथी बस दोपहर 02.20 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है. बता दें कि पिछले एक महीने के दौरान जींद रोडवेज के बेड़े में 10 नई एसी बसें शामिल हो चुकी है. इनमें से चंडीगढ़ रूट पर 6 और गुरुग्राम रूट पर 3 एसी बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई थी. एक एसी बस जयपुर के लिए चल रही है. चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर 1- 1 एसी बसें सब डिपो नरवाना और सफीदों से संचालित हो रही है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

जींद बस स्टैंड के डीआई जसमेर खटकड़ ने बताया कि साधारण बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 245 रुपए है, जबकि एसी बस में 340 रुपए लगता है. साधारण बस में गुरुग्राम के लिए 160 रुपए, जबकि एसी बस में 251 रुपए लगते हैं. जींद से जयपुर का किराया 649 रुपए तय किया गया है.

नए समय से संचालित होगी बस

जसमेर खटकड़ ने बताया कि सुबह 09.20 बजे चंडीगढ़ के लिए संचालित होने वाली एसी बस का समय बदलकर सुबह 10.50 कर दिया गया है. वीरवार यानि आज से यह बस नए समय पर संचालित होगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों की डिमांड पर इस बस के समय में बदलाव किया गया है. यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए समय- समय पर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.