हिसार से कांग्रेस सांसद जेपी ने सुनाई बड़ी खुशखबरी, उचाना में होगा भटिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव

जींद | हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी रविवार को उचाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना. इस दौरान सांसद जयप्रकाश ने प्रमुख समाजसेवी वीरेंद्र प्रधान के बेटे के जन्मदिन पर केक काटते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की.

Train Railways

उचाना स्टेशन पर ठहराव करेगी भटिंडा सुपरफास्ट

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने बताया कि उचाना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली कैंट- भटिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (20409/ 10) के ठहराव की मांग बहुत जल्द पूरी होने जा रही है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र का जवाब आ गया है.

जेपी ने बताया कि बड़ौदा गांव में बने रेलवे हॉल्ट पर अन्य ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा, बड़ौदा गांव में खटकड़ गांव की तर्ज पर दिल्ली- पटियाला हाइवे पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, ताकि सड़क मार्ग क्रॉस करते समय लोगों को परेशानी न हो.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हरियाणा में अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है. आए दिन प्रदेश में हत्याएं हो रही है. व्यापारी, डाक्टर, ठेकेदार या फिर आम आदमी कोई भी आज खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है. मानसून की बारिश से शहर से लेकर गांव और खेत डूब चुके हैं लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है. किसानों के खेतों में कई फीट तक पानी खड़ा हैं. उन्होंने सरकार से स्पेशल जांच की मांग करते हुए किसानों को 60 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा राशि देने की बात कही.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.