हरियाणा की बेटी रिद्धिमा ने बढ़ाया बांगर की धरती का मान, किक बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

जींद | हरियाणा के जींद जिले से एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि जींद जिले के बांगर क्षेत्र की बेटी ने किक बॉक्सिंग में विश्व में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. हाल ही में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग आर्गेनाइजेशन द्वारा जारी विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता में रिद्धिमा कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विश्व इतिहास रच दिया है.उसकी इस उपलब्धि से पूरे भारत को गर्व है.

Jind Ridhima Kaushik

हरियाणा के लिए गर्व की बात

रिद्धिमा कौशिक ने किक लाइट 55 किलोग्राम वर्ग में विश्व रैंकिंग में और किक लाइट 60 किलोग्राम में भी प्रथम स्थान हासिल किया है. ऐसे में एक साथ दो अलग -अलग वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली रिद्धिमा भारत की नंबर 1 खिलाड़ी है. अब तक इस रैंकिंग में भारत के किसी खिलाड़ी को प्रथम स्थान नहीं मिला था. रिद्धिमा ने यह स्थान प्राप्त करके अपने क्षेत्र ही नहीं पूरे भारत का नाम उजागर किया है.

परिवार में खुशी का माहौल

रिद्धिमा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. उसके दादा और पिता ने कहा कि आज किसी भी मायने में बेटियां बेटों से कम नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रिद्धिमा और उसकी बहन विधिका कौशिक ने पिछले 10 सालों में अलग – अलग स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. दोनों बहनें किक बॉक्सिंग में निरंतर मेहनत कर रही है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

रिद्धिमा कौशिक ने बताया कि मेरे दादा, पिता और माता ने हमेशा हमें खेलों के प्रति जागरूक किया है. उनके आर्शीवाद से ही वह इस मुकाम पर पहुंची है. विश्व में नंबर 1 स्थान मिलना मेरे लिए गर्व का पल है. मैं आगे भी देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगी. इस पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार ने रिद्धिमा को बधाई दी और आगे भी बेहतर भविष्य की कामना की.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.