जींद से रोहतक रूट पर यात्री किराए में बढ़ोतरी, जानें अब कितने रुपए लगेगी टिकट

जींद | रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जींद- रोहतक रूट पर किराए में बढ़ोतरी के रूप में महंगाई का जोरदार झटका लगा है. यहां नेशनल हाईवे पर चांदी गांव के पास टोल प्लाजा शुरू होने से बसों का किराया बढ़ा दिया गया है. पहले जींद से रोहतक का किराया 70 रुपए था, लेकिन अब 80 रुपए किराया देना होगा. यानि अब इस रूट पर सफर करने वालों को पहले के मुकाबले अपनी जेब को और अधिक ढीला करना होगा.

Haryana Roadways Bus

दिल्ली जाने का भी यही रास्ता

जींद से रोहतक की दूरी 64 किलोमीटर हैं और यहां से रोजाना 15 से ज्यादा बसें रोहतक के लिए संचालित होती है. कैथल, नरवाना, फतेहाबाद, टोहाना की तरफ से आने वाली पंजाब और हरियाणा की रोडवेज बसें भी दिल्ली के लिए जींद व रोहतक होकर गुजरती है. किराया बढ़ाने को लेकर इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि एकदम से 10 रुपए की बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है. इससे उनकी जेब पर बोझ पड़ेगा.

यात्रियों ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा 5 रुपए तक बढ़ोतरी की जानी चाहिए थी क्योंकि जींद से नरवाना रूट पर जब टोल प्लाजा शुरू हुआ था तो किराया 5 रुपए ही बढ़ाया गया था. हालांकि इस रूट पर रोहतक में फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है. इसके चलते बसों को घूमकर आना पड़ता है. जिसके चलते यात्री किराया 5 रुपए बढ़ाया गया था. ऐसे में यात्रियों की मांग हैं कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा होने पर इसी रूट से बस का संचालन होगा, तो किराया वापस 5 रूपए कम होना चाहिए.

पंजाब रोडवेज पहले ही बढ़ा चुकी किराया

जींद डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर जसमेर खटकड़ ने बताया कि चांदी गांव में टोल प्लाजा शुरू होने पर किराया 10 रुपए बढ़ाया गया है. पंजाब रोडवेज पहले ही 10 रुपए किराया बढ़ा चुकी है और अब हरियाणा रोडवेज की बसों में भी जींद से रोहतक के लिए 70 की जगह 80 रुपए किराया देना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.