वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, जींद होकर चलेगी कटरा- दादर स्पेशल ट्रेन

जींद | गर्मी की छुट्टियों के बीच मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन नंबर 04693- 94 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- दादर एक्सप्रेस स्पेशल को जींद रेलवे स्टेशन से होकर चलाने का फैसला किया है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से हरियाणा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबी वेटिंग की समस्या से भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

Railway Train Vaishno Devi

यह ट्रेन समर स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है. ट्रेन नंबर 04694 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- दादर एक्सप्रेस 7 जून और 14 जून को कटरा से रवाना होगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04693 दादर से 9 जून और 16 जून को संचालित की जाएगी. इस प्रकार ट्रेन दोनों दिशाओं में 2- 2 फेरे लगाएगी.

कटरा- दादर एक्सप्रेस

निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन नंबर 04694 श्री माता वैष्णो देवी कटरा धाम से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी. यह जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी और जाखल होते हुए शाम 5 बजकर 8 मिनट पर जींद पहुंचेगी. यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम और सूरत होते हुए रात 10 बजकर 40 मिनट पर दादर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  17 जुलाई को रचेगा इतिहास, जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें खासियत

वापसी में ट्रेन नंबर 04693 दादर से रात 12 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन रात 12 बजकर 38 मिनट पर जींद पहुंचेगी. यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन जाखल, धुरी, जालंधर, पठानकोट और जम्मूतवी होते हुए कटरा पहुंचेगी.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इस ट्रेन के संचालन से धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. गर्मी की छुट्टियों के कारण इस समय अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग चल रही है. जींद रेलवे जंक्शन के अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जैसे ही रेलवे की ओर से आधिकारिक सूचना मिलेगी, यात्रियों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.