देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का बढ़ा क्रेज, हैदराबाद से हरियाणा पहुंचे दंपती ने किया सफर

जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. हरियाणा ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी लोग इस आधुनिक ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंच रहे हैं. रविवार को हैदराबाद के रहने वाले दंपती शिव स्वरूप और माधुरी ने सोनीपत से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा कर अपना अनुभव साझा किया. दंपती सुबह दिल्ली से सोनीपत पहुंचे और वहां से हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होकर जींद पहुंचे.

Hydrogen Train Rail

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के बारे में समाचार पत्रों और इंटरनेट मीडिया के जरिए काफी जानकारी मिली थी. इसी वजह से वे इसे करीब से देखने और इसमें सफर करने के लिए विशेष रूप से हरियाणा आए.

जींद में हाइड्रोजन ट्रेन

शिव स्वरूप ने कहा कि ट्रेन में सफर का अनुभव बिल्कुल मेट्रो जैसा रहा. आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा बेहद आरामदायक लगी. सबसे खास बात यह रही कि सोनीपत से जींद तक का किराया केवल 25 रुपए लगा, जो सुविधाओं के मुकाबले काफी कम है. उनका कहना था कि इतनी कम कीमत में इतना बेहतर सफर उन्होंने पहले कभी नहीं किया.

यह भी पढ़े -  कारगिल विजय दिवस पर जींद में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का होगा सम्मान

PM मोदी ने दिखाई थी झंडी

17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद जंक्शन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना किया था. ट्रेन पिछले 9 दिनों से बिना किसी तकनीकी बाधा के नियमित रूप से संचालित हो रही है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.