खुशखबरी: इस रूट पर हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे, फटाफट देखें नई टाइमिंग

जींद | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गोहाना- जींद रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यात्रियों की परेशानी का हल करते हुए रोडवेज विभाग ने गोहाना- जींद रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं.

Haryana Roadways

यात्रियों को मिलेगी राहत

बता दें कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रोडवेज विभाग ने गोहाना से जींद के लिए सुबह 08.10 बजे और शाम 7 बजे जींद से गोहाना के लिए अतिरिक्त बस संचालित कर बड़ी राहत प्रदान की है. गोहाना से सुबह नई बस सेवा शुरू होने से जींद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने आने वाले स्टूडेंट्स को फायदा पहुंचेगा.

शाम 7 बजे जींद से गोहाना के लिए शुरू की गई बस सेवा का उन यात्रियों को फायदा पहुंचेगा जो अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर के लिए सफर करते हैं. उन्हें शाम के समय सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा जिससे उन्हें निजी वाहनों के लिए भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की तहसीलों में शुरू हुआ नया सिस्टम, इंतकाल के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

हरियाणा रोडवेज बसों के बढ़े फेरे

एक अन्य बस शाम 05.22 बजे जींद से गोहाना के लिए चलेगी. वहीं, सुबह 05.45 बजे और 07.10 बजे भी जींद से गोहाना के लिए बसें संचालित होगी.

बता दें कि जींद- गोहाना रूट पर ज्यादातर परिवहन समिति की बसें संचालित होती है. इन बसों में स्टूडेंट्स और बुजुर्गो के बस पास को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति रहती है लेकिन अब रोडवेज विभाग की बसों के फेरे बढ़ने से निश्चित तौर पर यात्रियों को राहत मिलेगी. ज्यादा बसें चलने से यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वो समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.