हरियाणा की पहलवान बेटी प्रिया ने बढ़ाया देश का गौरव, विदेशी सरजमीं पर जीता गोल्ड मेडल

जींद | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां जींद की पहलवान बेटी प्रिया मलिक ने 28- 29 अप्रैल को चीन में आयोजित हुई 6वीं एशियाई बीच गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर सिर्फ जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा दिया है.

Priya Pehlwan

हरियाणा की बेटी ने जीता गोल्ड

प्रिया मलिक ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है. फाइनल मुकाबले में उन्होंने मंगोलिया की पहलवान को कड़े मुकाबले में 3-2 के अंतर से पटखनी देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रिया ने अपनी तकनीक और जबरदस्त आत्मविश्वास के बलबूते जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीतने पर अपार खुशी जाहिर की है. प्रिया निडानी गांव स्थित ‘भाई सुरेंद्र सिंह मलिक मेमोरियल गर्ल्स खेल स्कूल’ में प्रशिक्षण हासिल कर रही है. इस खेल संस्था के संरक्षक और हरियाणा के पूर्व DGP डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि गोल्ड मेडल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रिया मलिक को संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत और स्कूल के खेल कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है.

अन्य खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा स्रोत

संस्था के खेल निदेशक सुखबीर सिंह ने कहा कि बेटी प्रिया मलिक की यह सफलता स्कूल की अन्य छात्राओं और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगी. उन्हें देखकर अन्य लड़कियां भी खेल मैदान से और ज्यादा मेहनत करेगी जिससे उनके खेल में निखार आएगा. उन्होंने बताया कि इस खेल संस्थान में खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर के अनुसार प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जा रही है ताकि क्षेत्र की बेटियां खेल मैदान से बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.