22 अप्रैल को जींद में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

जींद | अगर आप अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो हमारी यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अंजू नरवाल ने जानकारी दी कि जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 22 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. 22 अप्रैल को प्रातः 10 बजे रोजगार मेला एवं जागरूकता कैंप का आयोजित किया जाएगा. इस मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया कराने व उन्हें विभिन्न कंपनियों से सीधे तौर पर जोड़ना है.

Education Fair

मेले में हिस्सा लेंगी यह प्रतिष्ठित कंपनियां

उन्होंने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड, श्री श्याम बायो फर्टिलाइजर्स तथा एसआईएस सिक्योरिटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंच रहें है. डॉ. नरवाल ने बताया कि पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड की तरफ से कार्यालय के कार्य के लिए सिर्फ महिला अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया जाएगा. इसके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक तय की गई है. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है.

फील्ड कार्य के लिए होगा उम्मीदवारों का चयन

इसी तरह श्याम बायो फर्टिलाइजर्स द्वारा फील्ड कार्य के लिए अभ्यर्थियों को चुना जाएगा, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 10 हजार रुपये वेतन मिलेगा. इसके अतिरिक्त, एसआईएस सिक्योरिटी की तरफ से पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड के पदों पर होंगी. इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता की बात करें तों यह 12वीं पास रहेगी. इन पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा वेतनमान 18 हजार रुपये होगा.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे उम्मीदवार

जिला रोजगार अधिकारी की तरफ से साफ किया गया कि इस रोजगार मेले में नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया पूर्ण रूप से फ्री होंगी. किसी भी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने साथ रोजगार रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जरूरी दस्तावेज अवश्य लेकर आएं. सभी उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार मेले में हिस्सा लेकर इस मौके का लाभ उठाएं व अपने लिए रोजगार सुनिश्चित करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.