जींद ITI में कल लगेगा रोजगार मेला, मिलेगी 200 उम्मीदवारों को नौकरी

जींद | अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में है, तो हम आपके लिए नौकरी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट लेकर आए है. अगर अपने ITI की है, तो आपके पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. आपको बता दें कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह रोजगार मेला क़ल यानि 24 जनवरी को आयोजित होगा.

ITI Haryana

ITI जींद में लगेगा रोजगार मेला

किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र इस मेले में हिस्सा ले सकते है. क़ल सुबह 10:00 बजे ALPEX SOLAR LIMITED PLOT NO 25- 26 SURAJPUR INDUSTRIAL AREA KASNA GREATER NOIDA UP COMPANY कैम्पस प्लैसमेन्ट एवं इंटरव्यू के लिए गवर्नमेंट आईटीआई जींद के संस्थान में आऐगी. यहाँ पर कंपनी अपने प्रतिनिधि छात्रो का चयन करेगी.

24 जनवरी को होगा आयोजन

मेले में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए. मेले में इच्छुक छात्र अपने सर्टिफिकेटस, अपना एक पासपोर्ट साईज फोटो व बायोडाटा अपने साथ लेकर जरूर पहुँचे. इंटरव्यू 24 जनवरी सुबह 10 बजे गवर्नमेंट आईटीआई जींद में शुरु होंगे. चयनित उम्मीदवारों को 12 घंटे ड्यूटी करनी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप- D कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा ज्यादा मौका

200 उम्मीदवारों का होगा चयन

सिर्फ मेल उम्मीदवारों को ही चयनित किया जाएगा. कुल 200 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा. आवेदक सोलर टेक, टर्नर, फिटर, RAC, ट्रैक्टर मैकेनिकल, मशीनस्ट, वेल्डर, वायरमैन, Electrical, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट फील्ड में आईटीआई धारक होना चाहिए.

मिलेगी कई सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को Rs.23,050/- CTC व इन हैंड Rs.19,570/- सैलरी मिलेगी. यदि कोई कैंडिडेट वीकली ऑफ में पूरा महीना काम करता है, तो उसे ₹4,600/- अलग से दिए जायेंगे. कंपनी की तरफ से अन्य भी कई बेनिफिट दिए जायेंगे जिनमें चाय एवं नाश्ते की सुविधा, यूनिफार्म, टी शर्ट,जैकेट, कैप,परिवहन, वीकली ऑफ, सीएल, एसएल, ईएल, छुट्टियां, बोनस कंपनी की नीति के अनुसार इत्यादि शामिल है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.