उचाना में JJP सरकार और दुष्यंत चौटाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, लगाए जा रहें हैं पोस्टर

उचाना | हरियाणा में राजनीतिक सँघर्ष अपनी चरम सीमा पर है। हरियाणा के उचाना में लोगों ने दुष्यंत चौटाला का जम कर विरोध किया। जनता में J J P के खिलाफ रोष बढ़ता ही जा रहा है। जगह जगह JJP के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन हो रहें हैं। JJP के विरोध में पोस्टर लगये जा रहें हैं और नारेबाजी हो रही है।

Webp.net compress image 1

 

जनता की नाराजगी का कारण
दुष्यंत चौटाला JJP ने अपने अपना वोट बैंक बनाने के लिए जनता से काफी वायदे किये और जनता को विश्वास दिलाया कि JJP पार्टी जनता की मांगों और जरूरतों का विशेष ध्यान रखेगी।
लेकिन अपने कार्यकाल में JJP अपने एक भी वायदे को पूरा न कर सकी। दुष्यंत चौटाला जनता की उम्मीदों पर खरे नही उतर पाए। इससे जनता में JJP के खिलाफ क्रोध एवं रोष फैल गया।

JJP के 10 झूठे वायदे
पार्टी ने वोट बैंक बनाने के लिए कई वायदे किये जो झूठे साबित हुए।
1.) बुढापा पेंशन 5100/- रु ।
2.) किसानों और छोटे दुकानदारों का बैंक कर्ज़ माफ होगा।
3.) शराब की दुकानों को गाँवो से बाहर निकलेंगे।
4.) दिहाड़ी 600/- रु और न्यूनतम वेतन 16000/- दिया जायेगा।
5.) बेरोजगार भत्ता 11000/- रु दिया जायेगा।
6.) लड़कियों की पढ़ाई लिखाई मुफ्त होगी।
7.) गाँवो में RO का शुद्ध पानी मिलेगा और कैंसर का इलाज मुफ्त होगा।
8.) गाँवो मे कोचिंग सेन्टर खोले जायँगे व ग्रामीण युवाओ को नौकरी में 10 प्रतिशत अंक ज्यादा दिए जायँगे।
8.) SC वर्ग व दिव्यांगों को 3 लाख तक का लोन बिना ब्याज के दिया जायेगा।
10.) सरपंचो, पार्षदों, मेम्बरों व नम्बरदारों के मासिक भत्ते में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

इनमे से एक भी वायदा JJP पार्टी पूरा नही कर पाई।

सामने आए खोप्पर के घोटाले
1.) चावल घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला
2.) कोरोना काल मे लूट , शराब घोटाला
3.) फसलों में नमीं का हवाला देकर घोटाला
4.) हैफेड खाद तेल, HSIIDC में डाडम खनन घोटाला।

इन सभी परिस्थितियों के कारण जनता में JJP सरकार के विरुद्ध क्रोध बढ़ता गया, और अब JJP के खिलाफ पुरजोर विरोध प्रदर्शन होने लगें है।

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts