इस शख्स ने 20 तोला सोना और 11 लाख रुपए लौटाएं वापिस, आस्ट्रेलिया से आकर जींद में की मात्र 1 रूपए में शादी

जींद | हरियाणा के जींद जिले में हुई एक शादी चौतरफा सुर्खियां बटोर रही है. यहां वर पक्ष ने दहेज में मिला 20 तोले सोना और गाड़ी के लिए मिली 11 लाख रुपए की नकद धनराशि को ठुकराते हुए मात्र 1 रूपया लेकर शादी की रस्मों को पूरा किया. वर पक्ष की यह पहल देखकर शादी में मौजूद हर व्यक्ति एक पल के लिए हैरान भी रह गया और अगले ही पल उसने तालियां बजाकर इस फैसले का जोरदार स्वागत भी किया.

Shadi Marriage Vivah

आस्ट्रेलिया में PR है दूल्हा

कैथल जिले के गांव मघो माजरी के रहने वाले अजित ढांडा की शादी जींद जिले के गांव खटकड़ की लड़की से तय हुई थी. जींद शहर के एक पैलेस में इस शादी समारोह का आयोजन किया गया. विवाह की रस्मों के दौरान लड़की वालों की तरफ से दूल्हे के परिवार को दहेज में 20 तोले सोना और गाड़ी के लिए 11 लाख रुपए की नकद धनराशि देनी चाही, तो उन्होंने इसे स्वीकार करने से स्पष्ट इंकार कर दिया.

दूल्हे के पिता ने दहेज लेने से साफ इंकार करते हुए मात्र 1 रूपया व नारियल लेकर शादी की रस्मों को सादगी से निभाया. उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार ने पहले ही बिना दहेज के शादी करने का मन बना लिया था. एक बाप के लिए उसकी बेटी ही सबसे बड़ा दहेज होती है. जिस बाप ने अपनी बेटी दे दी, मानों उसने सबकुछ दे दिया.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद- सोनीपत रूट पर चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

सामूहिक सहयोग से खत्म होगी बुराई

दूल्हा अजित ढांडा ने दहेज ठुकराने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने पहले से ही ऐसा विचार बनाया था कि बिना दहेज के शादी करनी है और मैं इसके लिए अपने परिवार का भी आभारी हूं कि उन्होंने इस पहल में मेरा सहयोग दिया. उन्होंने कहा कि आज दहेज जैसी सामाजिक कुप्रथा से रोजाना हजारों लड़कियों की जिंदगी खराब हो रही है.

यदि हमें इस बुराई को जड़ से खत्म करना है, तो समाज में सामूहिक सहयोग बहुत जरूरी है. हमारा परिवार इस फैसले से बहुत खुश हैं और मैं और लोगों से भी खासकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से आग्रह करूंगा कि वे भी बिना दहेज के शादी कर समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.