जींद में चोरों के इरादे बुलंद, तहसीलदार की गाड़ी की चोरी

जींद । अर्बन एस्टेट मे मकान के बाहर खड़ी सिरसा के तहसीलदार की गाड़ी को बीती रात चोरों ने चोरी कर ली .  गाड़ी के  डैशबोर्ड में लगभग ₹1 लाख 10 हजार की नगदी सहित अन्य जरूरी कागजात भी थे. तहसीलदार के बेटे की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

jind tasildar car

गाड़ी चोरी होने की शिकायत देते हुए लोग।

तहसीलदार के बेटे ने की पुलिस में शिकायत 

अर्बन एस्टेट निवासी सुमित ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसके पिता सिरसा में तहसीलदार के पद पर कार्य करते हैं. बीती रात उन्होंने ब्रेजा गाड़ी अपने मकान के बाहर लॉक कर कर खड़ी की थी. जब वह सुबह उठे और बाहर आए. तो उन्होंने देखा कि गाड़ी घर के बाहर से गायब है. गाड़ी के डैशबोर्ड में ₹1 लाख की नगदी और पर्स था. पर्स में 10 हजार की नगदी उसके पिता श्रीनिवास का आई कार्ड था. काफी तलाश करने के बाद भी अभी तक गाड़ी का कोई पता नहीं लग पाया है.

 वार्ड नंबर 12 से भी चोरी हुई कार

वही जुलाना वार्ड नंबर 12 में घर के सामने खड़ी महेंद्र की लोडिंग गाड़ी चोरी हो गई. इसकी शिकायत देने के लिए वार्ड के दर्जनों लोग जुलाना की पुरानी अनाज मंडी पहुंचे. जुलाना के वार्ड 12 निवासी सतीश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि महिंद्र लोडिंग गाड़ी को किराए पर चला कर अपने तथा अपने परिवार का पेट पालता है. शनिवार की साय उसने उसके घर के सामने गाड़ी खड़ी की थी. 12:00 बजे तक वह जाग रहा था और गाड़ी उसके घर के सामने खड़ी थी. उसने 2:00 बजे देखा कि उसकी गाड़ी घर के सामने से गायब हो गई. गाड़ी चोरी होने के बाद उसे अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.