जींद शहर को बिजली की लटकती तारों से मिलेगा छुटकारा, सिरे चढ़ेगी 54 करोड़ रुपए की परियोजना

जींद | बिजली निगम ने शहरवासियों को बिजली की गुणवत्ता और स्थिरता उपलब्ध करवाने के लिए योजना तैयार की है. इसके लिए बिजली निगम शहर में 54 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है. खुले तारो की जगह पर नई केबल बिछाई जाएगी. इससे पॉश कॉलोनियों के उपभोक्ताओं को कम वॉल्टेज या बार – बार कट लगने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

light

बिजली आपूर्ति में सुधार

शहर में अभी भी खुले तार पड़े रहते है,जिससे लोगों को खतरा होता है. इसके लिए निगम ने पोल खड़े करने, कंडक्टर बदलने, एलटी और एचटी केबल बदली जा रही है. आर्म्ड केबल बिछाने से आपूर्ति में सुधार होगा और बिजली कटौती कम होगी. शहर के कैथल रोड, रेलवे रोड, नरवाना रोड, रेलवे रोड सिटी- 1 और 4 में आर्म्ड केबल बिछाने का काम चल रहा है.आर्म्ड एक प्रकार की केबल होती है. जिसे धातु के आवरण से ढका जाता है. इससे यह बाहरी क्षति से सुरक्षित रहती है. इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा.

शहर में एलटी केबल 750 किमी. और 1 किमी. एचटी केबल बिछाकर कंडक्टर 1230 बदले जाएंगे. फिलहाल गोहाना और सफीदों रोड़ पर लाइन बिछाने और पोल खड़ा करने का काम जारी है. इसके बाद नए बस अड्डे की तरफ केबल बिछाई जाएगी. पूरे शहर में केबल बिछाने के बाद हादसों और बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

अर्बन एस्टेट वासियों को मिलेगी राहत

शहर के अर्बन एस्टेट और सेक्टर- 6, 7 में रहने वाले लोगों को बिजली को लेकर पेरशानी उठानी पड़ रही है. कई जगहों पर तो कम वॉल्टेज आने के कारण ज्यादा समस्या हो रही है. अब अर्बन एस्टेट और सेक्टर – 6, 7 का लोड बांटा जाएगा. अभी सेक्टर- 6, 7 में बिजली की सप्लाई सेक्टर- 8 से हो रही है. अर्बन एस्टेट में बिजली गोहाना स्थित पांडू- पिंडारा स्टेशन से आती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.