वीटा घी खाना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; फटाफट चेक करें ताजा रेट

जींद | हरियाणा में आमजन को महंगाई का एक और जोरदार झटका लगा है. बता दें कि कई चीजों वीटा घी पर जीएसटी कटौती का लोगों को अभी लाभ मिलना शुरू ही हुआ था कि कंपनियों ने अपने प्रोडक्‍ट की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी. डेयरी प्रोडक्‍ट भी जीएसटी कम होने से सस्‍ता हुआ था. इसका असर घी की खुदरा कीमतों पर भी पड़ा था, लेकिन अब कंपनी ने इसके दाम जीएसटी घटने से जितना सस्‍ता हुआ था, उसी पहले के स्तर पर पहुंचा दिया है.

Vita Milk Plant

घी की कीमतों में बढ़ोतरी

हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन ने वीटा घी की दरों में तत्काल 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. सीजीएम मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि घी के सभी प्रकारों और पैकिंग में एक्स फैक्ट्री रेट में प्रति लीटर 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी एमपीसीएस को होने वाली बिक्री सहित सभी बिक्री पर लागू होगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

उसी स्तर पर पहुंचा भाव

वीटा घी की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है, जो 22 सितंबर को GST में कटौती के बाद पहले घटाई गई कीमतों के बाद की गई है. एक लीटर घी का पैक अब 630 का है जो पहले 610 था, जबकि 15 लीटर के टिन की कीमत में 290 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह लगभग जीएसटी कटौती से पहले के स्तर पर पहुंच गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.