इंसानियत एक बार फिर हुई शर्मसार, मंदबुद्धि लड़की के साथ मंदिर में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

जींद | इंसानियत को शर्मसार करने का संगीन मामला हरियाणा के जींद जिले से सामने आया है. जींद के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मंदिर में ले जाकर एक मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पूरी घटना की जानकारी लड़की के साथ मौजूद दो छोटे बच्चों ने परिवार वालों को बताई और उसके पश्चात परिवार वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

Rape

पीड़िता के पिता की शिकायत पर दर्ज की एफआईआर, जांच आरंभ

महिला थाने की एसएचओ गीता देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित महिला के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि उनके गांव के साथ लगते गांव के ही एक लड़के ने उनकी बेटी के साथ मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म किया है. पिता की शिकायत के बेस पर आरोपी युवक के विरुद्ध एससी एसटी और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है. जल्दी ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मंदबुद्धि है लेकिन उसके साथ हुई पूरी घटना को उसके साथ मौजूद दो छोटे बच्चों ने बताया है. अब पुलिस ने आरोपी युवक की खोज आरंभ कर दी है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts