मई महीने में 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | ग्रह- नक्षत्रों के लिहाज से मई का महीना काफी खास रहने वाला है. शुक्र, गुरु के साथ- साथ इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बता दें कि गुरु ग्रह वृष राशि में, बुध ग्रह मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और शुक्र भी वृषभ राशि में ही गोचर करने वाले हैं. इन 4 बड़े ग्रहों के गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, उनकी बंद किस्मत का भी ताला खुलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotishi

मई महीने में ये 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

गुरु ग्रह वृषभ राशि में 1 मई को दोपहर 1:50 मिनट पर गोचर करने वाले हैं. वहीं, 10 मई को शाम 7:03 मिनट पर बुध ग्रह मेष राशि में गोचर कर जाएंगे. ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 14 मई को शाम 6:04 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे, शुक्र 19 मई को सुबह 8:51 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

इन 4 राशियों के लिए काफी अच्छा रहेगा मई का महीना

मेष राशि: मई के महीने में 4 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. नौकरी और बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी. आपकी इनकम भी बढ़ने वाली है, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. नौकरी पेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, अविवाहित लोगों की शादी की पक्की हो सकती है. आपका दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: शुक्र, गुरु, बुध और सूर्य का राशि परिवर्तन आपको काफी मालामाल कर सकता है. जल्द ही, आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, नौकरी- पेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को नया पार्टनर मिलेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातको के लिए भी मई का महीना काफी खास होने वाला है, 4 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से इन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर के लिहाज से भी समय आपके अनुकूल रहने वाला है. धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है.

मकर राशि: गुरु, शुक्र, बुध और सूर्य के शुभ प्रभाव की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन जल्द ही शुरू होने वाले हैं. इन ग्रहों का राशि परिवर्तन करियर के लिए भी काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी व बिजनेस में भी आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो लोग पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे अब उनकी यह तलाश खत्म हो जाएगी. हर कार्य में सफलता मिलेंगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.