ज्योतिष | सितंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है. ग्रहों के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) के लिहाज से यह महीना काफी खास होने वाला है. गृह समय समय पर राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, इस वजह से कई बार त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का भी निर्माण होता है. 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. वहां पर 9 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे, ऐसे में सिंह राशि में शुक्र का सूर्य- बुध और केतु से मिलन होगा.
इस चतुर्ग्रही योग के बनने से तीन राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन राशियों की इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा.
मिलेगा चतुर्ग्रही योग का लाभ
मेष राशि: चतुर्ग्रही योग का बना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. यह योग आपकी गोचर कुंडली के पांचवें स्थान पर बनने जा रहा है, इस समय आपको संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपको प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी. आपके रिश्तों में सामंजस्य होगा. पार्टनर के साथ भी आप भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे, आकस्मिक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए चारों ही ग्रहों की युति काफी अच्छी रहेगी. यह युति आपके धन स्थान पर होने जा रही है. आकस्मिक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. आपको धन कमाने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिस वजह से काफी लोग आपसे इंप्रेस होने वाले हैं. आप धन की बचत करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना काफी अच्छा है, आपकी राशि के कर्म भाव पर यह योग बन रहा है. ऐसे में काम कारोबार में आपको विशेष तरक्की मिलेगी, व्यवसाय में भी सफलता के योग बन रहे हैं. जल्द ही, आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
