जून महीने में 5 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 भाग्यशाली राशियों पर होगी पैसों की बरसात

ज्योतिष | मई का महीना अब कुछ दिनों में ही समाप्त होने वाला है. इसके बाद, कुछ ही दिनों में जून महीने की भी शुरुआत हो जाएगी. ज्योतिष के हिसाब से आने वाला महीना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. 2023 के जून महीने में शनि, सूर्य, बुध समेत पांच महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है. इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. इसमें 3 राशियां ऐसी है, जिन पर अगले महीने धन दौलत की जमकर बरसात होने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि जून महीने में कौन- कौन से ग्रह गोचर करेंगे और किन तीन भाग्यशाली राशियों पर धन की बरसात होगी.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

बुध का गोचर

जून महीने में सबसे पहला गोचर बुध का होने वाला है. 7 जून को बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध ग्रह को तीव्र बुद्धि, तेज और सफलता का कारक माना जाता है. बुध के गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी.

सूर्य का गोचर

जून के महीने में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य भी वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यह राशि परिवर्तन 15 जून को होने वाला है. सूर्य को नेतृत्व, कौशल, मान- सम्मान और धन का कारक ग्रह माना जाता है. उनका गोचर कई राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है.

शनि की वक्री चाल

सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी होती है. फिलहाल, वह अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान है. अगले महीने की 17 तारीख को वह कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे यानी कि टेढ़ी चाल चलना शुरू कर देंगे. इस टेढ़ी चाल की वजह से कई राशि के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी.

बुध अस्त

ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 19 जून को वृष राशि में विचरण करते हुए अस्त हो जाएंगे. उनके अस्त होने की वजह से इनका प्रभाव भी काफी कम हो जाएगा, जिस वजह से कई राशि के जातकों का अच्छा समय समाप्त हो जाएगा.

बुध का गोचर

जून महीने में ही बुध का दूसरा गोचर भी होगा. बुध अपनी अस्त अवस्था में ही 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. उनके इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर अलग- अलग दिखाई देगा. इससे कुछ राशियों के जातकों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ की जिंदगी में संकट के बादल छा जाएंगे.

इन 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

जून महीने में पांच बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं. वैसे देखा जाए तो इनका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इनमें से तीन राशिया ऐसी होंगी जिन्हें पूरे महीने जबरदस्त सफलता मिलती हुई दिखाई देगी. उन्हें गोचर करने वाले सभी ग्रहों का आशीर्वाद मिलेगा. यह भाग्यशाली राशिया वृषभ, सिंह और धनु है. इन राशि के जातकों को नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिलेगा. कारोबार करने वालों को बढ़िया मुनाफा मिलेगा, नई संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.