आज 13 अक्टूबर को मनाई जा रही अहोई अष्टमी, इस प्रकार करें पूजा; इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिष | अबकी बार अहोई अष्टमी के व्रत को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि 13 तारीख को अहोई अष्टमी है, वहीं कुछ लोग 14 अक्टूबर को अहोई अष्टमी की बात कर रहे हैं. अगर आप हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहते हैं, तो आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो जाएगा. कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर को रात 12:24 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 14 अक्टूबर को सुबह 11:09 मिनट पर होगा. ऐसे में अहोई अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर सोमवार को रखा जाना ज्यादा उत्तम है.

AHOI

पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत महिलाओं की तरफ से अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है. पूजा का समय शाम 5:53 मिनट से शुरू होता है, जो 7:08 मिनट तक रहने वाला है. इस दिन महिलाएं तारा देखने के बाद ही भोजन करती है. अहोई अष्टमी की पूजा प्रदोष काल में ही की जाती है.

अहोई व्रत के दिन व्रत करने वाली माताओ को प्रातः उठकर स्नान करना चाहिए. पूजा- पाठ कर माता अहोई से संतान की उन्नति, शुभता और आयु वृद्धि की कामना करनी चाहिए और व्रत संकल्प लें. अहोई माता की पूजा करने के लिए अहोई माता का चित्र गेरू रंग से बनाए. इस चित्र में माता, सेह और उसके सात पुत्रों को अंकित किया जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

संध्या काल में इन चित्रों की पूजा की जाती है, चौकी पर पीले या लाल रंग का साफ वस्त्र बिछाएं. चौकी समेत पूजन के स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें. अहोई माता को अष्ट कोणिय रूप में चौकी पर पूर्वोत्तर दिशा में स्थापित करें, माता का जलाभिषेक करें. अब धूप दीप फुल चंदन आदि माता को चढ़ाए. इसके बाद, नीचे साथ बच्चों के प्रतीक बनाकर हथेली में 6 दाने गेहूं के लेकर कहानी सुनी और गुड़ का भोग लगाए. बायना उपहार प्रदान कर अपनी संतान के लिए आशीर्वाद मांगे और श्रद्धा भाव से माता की आरती करें.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.