ज्योतिष | हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष महत्व प्राप्त है. यह त्यौहार हर आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही मनाया जाता है. इस साल 6 अक्टूबर यानी कि आज शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस दिन स्नान दान के साथ- साथ मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का भी विधान बताया गया है. इसी के साथ आज चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण माने जाते हैं. कहा जाता है कि इस दिन रात को अमृत बरसता है, इसलिए आपको रात के समय खुले आसमान के नीचे खीर रखनी चाहिए. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

शरद पूर्णिमा आज
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था, ऐसे में धन प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा की तिथि को काफी उत्तम माना जाता है. इस साल शरद पूर्णिमा पर वृद्धि योग भी बन रहा है, जिससे इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है. सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर स्थित का शुभारंभ हुआ है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 5:31 मिनट पर होगा. आज रात 10:38 से लेकर 12:08 तक लाभ उन्नति मुहूर्त रहने वाला है.
इस शुभ मुहूर्त पर रखें खीर
इसी बीच रात 10:53 मिनट पर भद्रा भी रहेगी. ऐसे में आप भद्राकाल से बचते हुए उन्नति मुहूर्त में किसी भी समय खीर रख सकते हैं. इस खीर का सेवन करने से आप रोग बीमारियों से दूर रहते हैं. अर्थात, आपको उनसे छुटकारा मिल जाता है. अगर आप भी मां लक्ष्मी को मेहरबान करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी भी पैसों की कमी ना हो, तो आज का दिन इसके लिए काफी खास है. आप मां लक्ष्मी की विधि- विधान तरीके से पूजा अर्चना कर सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.