अगस्त महीने में लगेगा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, 6 मिनट के लिए हो जाएगा पूरी दुनिया में अंधकार

ज्योतिष | सनातन धर्म में ग्रहण को कई वजह से काफी खास माना जाता है. साल 2025 में कुल मिलाकर चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण शामिल है. सूर्य ग्रहण की बात की जाए, तो पहले सूर्य ग्रहण होली के मौके पर लग चुका है. दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है.

Grahan

कब लगने जा रहा सूर्य ग्रहण

ऐसे में कई लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि 2 अगस्त को इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगेगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस सूर्य ग्रहण के दौरान करीब 6 मिनट के लिए पूरी दुनिया में अंधकार हो सकता है. क्या 3 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं. क्या सच में 6 मिनट 22 सेकंड के लिए सूर्य पूर्ण रूप से ढक जाएगा और हर जगह अंधेरा छा जाएगा.

क्या भारत में भी दिखाई देगा ग्रहण

सामने आई खबरों के अनुसार, सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे आरंभ होगा, जो करीब शाम 6 बजे समाप्त होगा. ऐसा सूर्य ग्रहण पिछली बार साल 2009 में लगा था. उसके बाद, साल 2027 में दिखाई देगा. इसका मतलब यह है ग्रहण 2025 में नहीं 2027 में दिखाई देने वाला है. इसके बाद, 2114 में दिखाई देगा. सितंबर 2025 में लगने वाला ग्रहण रात 11:00 से शुरू होगा और सुबह 3:24 तक चलेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होने वाली है.

रात के समय होने की वजह से भारत में इस ग्रहण को देखा नहीं जा सकता, इसी वजह से इसका सूतक काल भी यहां पर मान्य नहीं होगा. ग्रहण के कई घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है. इस दौरान किसी प्रकार की कोई भी पूजा अर्चना नहीं की जाती, मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं. वही गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. 2 अगस्त को लगने वाला पूर्ण ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, परंतु देश के कई बड़े शहरों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे सकता है. इसमें मुंबई दिल्ली कोलकाता आदि शामिल है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.