ज्योतिष | गुरु को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. वह एक साल में राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उन्हें दोबारा से इस राशि में प्रवेश करने में 12 सालों का समय लग जाता है. सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. इस दौरान कई शुभ और अशुभ योगो का भी निर्माण होता है. 22 तारीख से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी. इस दौरान देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति शुक्र के साथ संयोग करके अर्धकेंद्र योग का निर्माण करेंगे. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
25 सितंबर को सुबह 5:16 मिनट पर गुरु और शुक्र एक दूसरे से 45 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, इस स्थिति की वजह से ही अर्धकेंद्र योग का निर्माण होता है. इस समय शुक्र सिंह राशि में केतु के साथ युति कर रहे हैं. गुरु और शुक्र की इस युति की वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
25 सितंबर से शुरू होगा अच्छा समय
वृषभ राशि: गुरु और शुक्र की युति की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, आपका दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा. भूमि भवन और संपत्ति के मामलों में आपको लाभ मिलेगा. गुरु की कृपा से मान- सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें भी आपको लाभ मिलेगा.
सिंह राशि: गुरु और शुक्र के संयोग से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. अब आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, आप कई बड़े फैसले लेते हुए दिखाई देंगे, जिसका आपको आगे चलकर भविष्य में लाभ होगा. इस समय आप प्रतियोगिताओं और चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले हैं.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के रुके हुए सभी काम अब बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. आप कई महत्वपूर्ण कार्यों में लीडरशिप का कार्य करेंगे, इस समय आप विदेश भी जा सकते हैं. भविष्य में कई सारे तरक्की के मार्ग खुलने वाले हैं. अगर आप स्टूडेंट है, तो भी आपके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. आपको कई परीक्षाओं में सफलता हासिल हो सकती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
