सिंह राशि में होगी केतु और बुध की युति, 30 अगस्त से शुरू इन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. अभी सिंह राशि में छाया ग्रह केतु विराजमान है. 30 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में बुध और केतु का संयोग बन रहा है.

Rashifal 1

यह संयोग तकरीबन 18 सालों के बाद बन रहा है, इस दौरान तीन राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस दौरान न केवल उन्हें आकस्मिक धन लाभ होगा, बल्कि करियर में तरक्की के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

30 अगस्त से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

तुला राशि: राहु और बुध की महायुती इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है. अब आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. साथ ही, आपने जो पहले निवेश किया था उससे भी आपको लाभ मिलने वाला है. कला, लेखन, संगीत या प्रदर्शन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि: केतु और बुध ग्रह की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी होगी, यह संयोग आपकी राशि के करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब मिल सकती है. वही, आपको अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से भी अच्छा सहयोग मिलने वाला है. जल्द ही, आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. कारोबार शुरू करने के लिए भी समय आपके लिए काफी अच्छा है.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

वृषभ राशि: केतु और बुध का संयोग इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. यह संयोग आपकी राशि के चतुर्थ स्थान पर बनने जा रहा है, इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. वाहन और प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा, कार्य स्थल पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. जल्द ही, आप नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाले हैं. समय आपके लिए काफी अनुकूल है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.