बुध के मिथुन राशि में युति से बनेगा केंद्र त्रिकोण राजयोग, 30 अगस्त तक मिलेगा इन राशियों को लाभ

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध ग्रह हर 15 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, इन्हें ग्रहों के राजकुमार के नाम से भी जाना जाता है. जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बेहद ही खास होने वाला है.

Jyotish

इस समय बुध चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान है. वह इस राशि में लंबे समय तक रहने वाले हैं. बुध इस राशि में 22 जून को आए थे और 30 अगस्त 2025 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. बुध के कर्क राशि में जाने की वजह से कुछ शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है. इसमें केंद्र त्रिकोण राजयोग भी है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस राज्यों की वजह से किन- किन राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है.

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुध

मीन राशि: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. बुध आपकी कुंडली के चौथे भाव में और सातवें भाव के स्वामी होकर केंद्रीय त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में जितनी भी परेशानियां आ रही थी, अब वह दूर हो जाएगी. साढेसाती के कारण आर्थिक संकट से भी आपको सामना करना पड़ रहा था, अब वह स्थिति भी दूर होती हुई दिखाई दे रही है. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. अगर आप नौकरी की तलाश में है, तो आपको नौकरी मिल सकती है. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आपको सरकारी नौकरी ही मिले. किसी प्राइवेट सेक्टर की कंपनी, मल्टीनेशनल कंपनी या फिर विदेशी कंपनी में आपको जॉब करने का शानदार मौका मिल सकता है. बुध किसी भी दृष्टिकोण के 17वें भाव पर रहेगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश के माध्यम से भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर इस राशि के जातकों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

मिथुन राशि: लग्न भाव के स्वामी होकर धन के भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में इन्हें कई क्षेत्रों में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. विद्या और वाणी के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, सगे संबंधियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होंगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.