शनि, मंगल और केतु की युति से होगा विनाशकारी योग का निर्माण; 28 जुलाई तक बढ़ जाएगी इन राशियों की परेशानिया

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मंगल- केतु की युति सिंह राशि में हुई है, जबकि मीन राशि में चल रहे शनि के साथ मंगल का षडाष्टक योग भी बन रहा है. शनि, मंगल और केतु की युति से कुजकेतु योग का निर्माण हो रहा है. इन दोनों ही योग को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

आज हम आपको बताएंगे कि इन योगों की वजह से किन राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. 28 जुलाई तक यही स्थिति रहने वाली है.

28 जुलाई तक रहें संभल कर

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल- केतु और शनि की युति अच्छी साबित नहीं होगी, इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए समय काफी चुनौती भरा रहने वाला है. निवेश के फैसले भी आपको काफी सोच समझ कर लेने हैं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह राशि: मंगल और केतु की युति इस राशि के लग्न भाव में होने जा रही है. साथ ही, शनि आपके आठवें भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. आपके मन में परिवार और करियर को लेकर चलता चिंता उत्पन्न हो सकती है. आपको इन दिनों स्वास्थ्य संबंधित काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि: आने वाले कुछ दिन इस राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. इस दौरान आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है. साथ ही, कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपकी परेशानियां बढ़ सकती है. ऐसे में आपको आने वाले थोड़े दिन संभाल कर रहने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.