ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अगस्त महीने की 17 तारीख को सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है. ऐसे में सूर्य और केतु की युति होने जा रही है. इस युति की वजह से 3 राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
बढ़ेगी इन राशियों की परेशानियां
मेष राशि: इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, इस समय आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. हृदय से संबंधित परेशानियां हो सकती है. इसके अलावा, गुरु और शुक्र की युति से बना गज केसरी राजयोग कई क्षेत्रों में लाभकारी भी साबित हो सकता है. नौकरी व्यापार में लाभ मिलने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. केतु के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए आपको उसके कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और केतु की युति बिल्कुल भी अच्छी साबित नहीं होगी, आपके जीवन में काफी उथल- पुथल देखने को मिल सकती है. आपको स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. करियर में भी कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती है, घर में चली आ रही परेशानियां अब एक- एक करके दूर होने वाली है.
कर्क राशि: 17 अगस्त से इस राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है, आपको आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी दिखाई दे रहा है, आपको यात्रा करने से बचना है. बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण भी हो रहा है, जिससे इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ भी मिल सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
