ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके अच्छे बुरे कर्मों के आधार पर फल देने के लिए जाने जाते हैं. अगर जन्म कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढेया चल रही है तो आप कुछ उपाय करके उसके प्रभाव को कम कर सकते हैं.
ऐसा ही नहीं है कि शनि देव केवल नकारात्मक प्रभाव ही देते हो, जिन राशि के जातक पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हें रंक से राजा बनने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. आज हम आपको शनि के दुष्प्रभावों को कम करने के कुछ खास उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
करें यह जरूरी उपाय
- अगर आप भी भगवान शनि को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको शनिवार के दिन काली उड़द का दान किसी गरीब या ब्राह्मण व्यक्ति को देना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं.
- शनिवार के दिन लोहे का दान करना काफी लाभकारी माना जाता है. इस धातु को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है, ऐसे में आप शनिवार के दिन लोहे की कटोरी- कढ़ाई या तवे का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से शनि के दोष समाप्त हो जाते हैं.
- शनिवार के दिन काले तिल का दान करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव से आपको छुटकारा मिल जाता है. साथ ही मानसिक शांति के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी आप पर बरसती है.
- अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको शनिवार के दिन काले रंग के जूते चप्पल का दान करना चाहिए. इसे काफी अच्छा माना जाता है. भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप बजरंगबली की भी पूजा कर सकते हैं, उससे भी दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
