Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 5 बातों का ध्यान

ज्योतिष, Vastu Tips | घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है, परंतु इसे लगाने से पहले आपको इसके नियमों बारे में आवश्यक जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. इसको लगाने के कुछ नियम है, अर्थात सही दिशा में लगाने पर ही यह परिणाम देता है. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लगाने के बारे में कुछ नियमों के बारे में जानकारी दी गई है.

money plant

इन बातों का रखें अवश्य ध्यान

  • आपको कभी भी मनी प्लांट को किसी को देना नहीं चाहिए, मनी प्लांट के लेन- देन से शुक्र ग्रह कमजोर होता है. अगर आपसे कोई मनी प्लांट की बेल मांगे, तो आपको मना कर देना चाहिए.
  • अगर आप भी अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने जा रहे हैं, तो आप भूल कर भी इसे उत्तर पूर्व दिशा की तरफ ना लगाएं. ऐसा करने से आपके घर के सदस्यों की इनकम पर प्रभाव पड़ता है.
  • मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि मनी प्लांट की बेल नीचे की तरफ झुकी हुई या फर्श को छुती हुई नहीं होनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर ऐसा है तो घर में कंगाली छा जाती है.
  • अगर आपके घर में भी मनी प्लांट की बेल है, तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि यह कभी भी सुखनी नहीं चाहिए. नहीं तो, आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.
  • आपको अपने घर के वाशरूम के आसपास भी मनी प्लांट की बेल नहीं लगानी चाहिए, इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.