ज्योतिष | गणेश चतुर्थी का पावन पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. अबकी बार यह त्यौहार 27 अगस्त से शुरू होगा और 8 सितंबर तक चलने वाला है. इस दौरान भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है. पहले ही दिन घर और बाजारों में गणेश जी विराजित किए जाते हैं, अबकी बार गणेश चतुर्थी पर 5 दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं, जिस वजह से गणेश चतुर्थी और भी खास हो जाती है. इन योगो में स्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, प्रीति योग, इंद्र और ब्रह्म योग शामिल है.
इन योगों के बनने से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
27 अगस्त से शुरू होगा अच्छा समय
कुंभ राशि: 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. इस समय आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है, आय के नए स्रोत बन सकते हैं. निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. आप अपनी क्षमता और रचनात्मकता से सभी को प्रभावित करने वाले हैं. भविष्य में लाभ दिलाने वाली कुछ योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को पांच ग्रहों के संयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी, जबकि व्यापार में आप अच्छा काम करने वाले हैं. इस समय आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मकर राशि: 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. इस समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, मुश्किल आसान होगी. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. जल्द ही, आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं. कार्यस्थल पर भी जूनियर और सीनियर से आपको लाभ मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
