अपने पति के लिए लकी होती है इन 3 राशियों की लड़कियां, खराब वक्त में भी निभाती है साथ

ज्योतिष | कुंडली का विश्लेषण करके ज्योतिष व्यक्ति के स्वभाव का पता कर लेते है. वहीं, राशि के स्वामी से भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता चल जाता है. राशि चक्र में कई राशियों के स्वामी देव गुरु बृहस्पति है तो कई राशियों के स्वामी शुक्र है. दोनों ही ग्रहों को विवाह का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह लड़कियों की शादी के कारक होते हैं तो शुक्र ग्रह लड़कों की शादी के कारक होते हैं. जिन जातकों की कुंडली में गुरु मजबूत होता है, उसकी शादी जल्दी हो जाती है. इसी प्रकार जिस लड़के की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उस लड़के की शादी भी जल्दी हो जाती है.

SADHI

शादी से पहले कुंडली मिलान से वैवाहिक जीवन का पता चल जाता है. हालांकि, तीन राशियों की लड़कियां अपने पति के लिए काफी लकी होती है. वह बुरे से बुरे समय में भी अपने पति का साथ देती है. साथ ही, इनका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहता है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

अपने पति के लिए लकी होती है इन 3 राशियों की लड़कियां

वृषभ राशि: सबसे पहले इसमें वृषभ राशि का नाम आता है. इस राशि के स्वामी शुक्र है और आराध्य मां दुर्गा है. इस राशि की लड़कियां न केवल खूबसूरत होती है बल्कि मां दुर्गा की कृपा से वे काफी बुद्धिमान भी होती है. इसके अलावा, वृषभ राशि की लड़कियां कलाप्रेमी भी होती है. इस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए काफी भाग्यशाली होती है, इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहता है. इन्हें अपने जीवन में उच्च मुकाम हासिल होता है.

कुंभ राशि: इस लिस्ट में दूसरा नाम कुंभ राशि का है जो कि जीवन में तरक्की के लिए अपने पार्टनर को खुब प्रेरित करती है. इस राशि की लड़कियां स्वभाव से शांत और भावुक प्रवृत्ति की होती है. इस राशि की लड़कियां अपने पति के साथ चलती है, इनका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहता है. साथ ही, बुरे व अत्यंत कठीन समय में अपने पति का साथ देती है. इसके लिए ज्योतिष, कर्क राशि की लड़कियों को उनके पति के लिए कोहिनूर हीरा भी कहते हैं.

मीन राशि: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मीन राशि आती है. मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति है. वहीं, आराध्य श्री हरि विष्णु जी है. बता दें कि मीन राशि की लड़कियां धर्म- कर्म में ज्यादा रुचि रखती है. इस राशि की लड़की अपने पति से बेहद प्यार करती है और इनका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहता है. ससुराल वाले लोगों से भी इनका संबंध मधुर रहता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.