ज्योतिष | शनि की चाल को ज्योतिष के लिहाज से बेहद ही खास माना जाता है. सभी ग्रहों के मुकाबले शनि किसी भी राशि में ज्यादा समय तक विराजमान रहते है, शनि के गोचर का प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान है, परंतु जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. शनि राहु के नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शनि देव ने शतभिक्षा नक्षत्र में गोचर किया था. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
3 अक्टूबर को किया था नक्षत्र परिवर्तन
शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है, यह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. 3 अक्टूबर के दिन शनि ने शतभिक्षा नक्षत्र में प्रवेश किया था और इस समय भी शनि इसी नक्षत्र में विराजमान है. इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु है. आने वाले कई दिनों तक शनि देव इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं, ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाले हैं.
इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत
शनि के शतभिक्षा नक्षत्र में प्रवेश करने की वजह से मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर व कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इन राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलने वाली है, भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. धन लाभ के भी योग दिखाई दे रहे हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
