ज्योतिष | गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु ग्रह को दोबारा से इस राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 12 सालों का समय लग जाता है. वह 1 साल में राशि परिवर्तन करते हैं. मई महीने में गुरु ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था. इसके साथ ही वह अतिचारी गति से भी चलने लगे थे, इस गति को नॉर्मल गति से दुगना माना जाता है.
अक्टूबर महीने में वह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और करीब 49 दिन तक इसी राशि में रहने के बाद दोबारा से फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु ग्रह के चंद्रमा की राशि में जाने का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
अक्टूबर महीने से शुरू होगा अच्छा समय
मिथुन राशि: गुरु ग्रह का कर्क राशि में आना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. गुरु इस राशि के दूसरे भाव में रहेंगे, ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम होने के साथ- साथ उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत रहने वाले हैं. कुल मिलाकर गुरु के राशि परिवर्तन से आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों की पिछले काफी समय से रुकी हुई इच्छाएं अब पूरी होती हुई दिखाई दे रही है. अब आपके सभी काम बनने वाले हैं, परिवार के साथ भी आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. जल्द ही, आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, आपकी किसी मित्र या फिर ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपका काफी चहेता है. आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होती हुई दिखाई दे रही है.
मीन राशि: इस राशि के स्वामी होकर गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. अब आप परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, संतान की ओर से जितनी भी परेशानियां चल रही थी अब वह एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. अगर आप भी उच्च शिक्षा पाने का सपना देख रहे थे, तो अब उसे पूरा करने का समय आ चुका है. संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी, आपकी लव- लाइफ काफी अच्छी बनी रहेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
