सितंबर महीने में होगी सूर्य और बुध की युति, इन 3 राशि के जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

ज्योतिष | ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ऐसे में सूर्य को दोबारा इस राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 1 साल का समय लग जाता है. सूर्य की युति ग्रहो के राजकुमार कहे जाने वाले बुध के साथ युति होने जा रही है. इस वजह से बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 2

ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2025 की रात 1:38 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यहां पर पहले से ही ग्रहों के राजमान बुध विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में 15 सितंबर 2025 की सुबह 10:58 मिनट पर बुध भी कन्या राशि में युति करेंगे. इससे 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन राशियों पर होगी कृपा

मिथुन राशि: इस राशि के चौथे भाव में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलने वाली है. बच्चों की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. काम के सिलसिले में आप यात्राओं पर जा सकते हैं. बुध और सूर्य की कृपा से व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. शेयर मार्केट में निवेश करने से भी आपको काफी लाभ मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य और बुध की युति से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ने वाला है. लव लाइफ भी काफी अच्छी बनी रहेगी. पार्टनरशिप में अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको लाभ मिलेगा. नई नौकरी की तलाश कर रही जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपकी किसी उच्च अधिकारी के साथ मुलाकात हो सकती है. करियर में भी लाभ के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग का काफी अच्छा होगा. 11वें भाव में बुध और सूर्य की युति होने जा रही है. ऐसे में आपको समाज में मान- सम्मान मिलेगा. जल्द ही, आप किसी यादगार ट्रिप पर भी जा सकते हैं. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आप अपने मित्रों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.