ज्योतिष | शुक्र ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सितंबर महीने में वह अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन की वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण भी होने वाला है. इस राजयोग से तीन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, इससे न केवल नई नौकरी मिलेगी, बल्कि धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुक्र करेंगे सितंबर महीने में राशि परिवर्तन
मकर राशि: इस राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, इस दौरान व्यापारियों को बड़ी सक्सेस मिल सकती है. कारोबार का विस्तार करने के लिए भी समय काफी अच्छा है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी. जल्द ही, आप लंबी दूरी की यात्राओं पर भी जा सकते हैं. फैशन डिजाइनिंग- फिल्म लाइन और मॉडलिंग से जुड़े हुए हैं तो आपको विशेष लाभ मिलेगा
तुला राशि: इस राशि के लग्न भाव पर मालव्य राजयोग बनने जा रहा है. ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा, अब आपको स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. मान- सम्मान मिल सकता है, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. कानूनी मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में आएंगे. करियर में आपको नई उपलब्धी हासिल होगी. अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना काफी अच्छा रहेगा. अब आपको मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आपकी मुलाकात समाज में उच्च पदस्थ सदस्यों से होगी. साथ ही, भविष्य में भी आपको इससे लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान- सम्मान और तरक्की मिलेगी. धन की सेविंग करने के लिए भी समय काफी अच्छा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
