सावन के महीने में इन राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले, बरसेंगी भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा

ज्योतिष | हिंदू धर्म में सावन के महीने को भगवान शिव जी को समर्पित माना जाता है. इस महीने भगवान भोलेनाथ के भक्त उनको प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना और व्रत करते हैं. अबकी बार भक्तों को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एक महीना नहीं बल्कि पूरे 2 महीने का समय मिलेगा. अबकी बार सावन का महीना पूरे 59 दिनों का होने वाला है. इसी वजह से सावन के सोमवार भी आठ होंगे. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ किन राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसाएंगे.

Shiv

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान भोलेनाथ ने अंधकासुर नामक राक्षस से युद्ध किया था. उस दौरान उनके पसीने की एक बूंद जमीन पर गिर गई थी जिस वजह से मंगल देव का निर्माण हुआ था. इसी वजह से मेष राशि के स्वामी मंगल को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे भगवान भोलेनाथ

मेष राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव के विशेष कृपा प्राप्त होगी. सावन के महीने में भगवान शिव की विधि- विधान तरीके से पूजा करें. भगवान शिव को गंगाजल और गाय का दूध अर्पित करने से आपको करियर में भी तरक्की मिलेंगी.

मिथुन राशि: इस राशि के जातको को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है, भगवान शिव की कृपा से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि: मंगल वृश्चिक राशि के भी आशिक स्वामी माने जाते हैं, इसीलिए इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इस राशि के जातको की मानसिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी.

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव है, जिन्हें भगवान शिव का काफी करीबी माना जाता है. इसीलिए मकर राशि वालों पर भी भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा रहेगी. सावन के महीने में आप भगवान शिव को बेलपत्र, गंगाजल, गाय का दूध आदि अर्पित करें.

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव है. ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी. सावन के सोमवार रखकर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करें, आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!