गुरु और राहु ने बनाया नवपंचम राजयोग, 18 अक्टूबर तक मौज करेंगे ये लोग; जानें क्या आपकी राशि भी है शामिल?

ज्योतिष | हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है और वह कुंभ राशि में विराजमान राहु के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं. 18 अक्टूबर तक यह राजयोग बना रहेगा. इसके बाद, 5 दिसंबर को दोबारा से गुरु मिथुन राशि में आ जाएंगे. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें नवपंचम राजयोग से लाभ होने वाला है.

Astrologer

मिलेगा नवपंचम राजयोग का लाभ

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी अच्छा साबित होगा, अब आने वाला समय आपके लिए काफी बेहतरीन साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है, प्रतियोगी परीक्षा में भी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

सिंह राशि: इस राशि के सातवें भाव में राहु और गुरु 11वें भाव में विराजमान है, ऐसे में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब एक- एक करके समाप्त होती हुई दिखाई दे रही है. आईटी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने वाला है. अचानक से विवाह के योग भी बन सकते हैं, इनकम में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

कर्क राशि: अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है, तो अब आपको उससे निश्चित रूप से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा है. राहु की दृष्टि दूसरे भाव पर रहेगी, ऐसे में प्रॉपर्टी से लाभ होगा. आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. कंपनी में आपको कई सारे बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, आप स्वयं को अध्यात्म से जुड़ा महसूस करेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.