ज्योतिष | गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. वह एक राशि में तकरीबन 1 साल तक विराजमान रहते हैं, ऐसे में उन्हें दोबारा उस राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 12 सालों का समय लग जाता है. अबकी बार गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं, इस वजह से वह 2 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं.
नवंबर महीने में बृहस्पति कर्क राशि में वक्री हो चुके हैं और 5 दिसंबर को एक बार फिर से वह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में तीन राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु
मेष राशि: इस राशि के बृहस्पति भाग्य और मोक्ष स्थान के स्वामी होकर तीसरे भाग में मार्गी होने जा रही है, ऐसे में लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. धन- धान्य में भी वृद्धि होगी, आप परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. कार्य क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा, इस दौरान आप यात्राओं पर भी जा सकते हैं. करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, जीवन में नए अध्याय की शुरुआत होगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है, करियर के क्षेत्र में भी आपको नई दिशा मिल सकती है.
मिथुन राशि: गुरु ग्रह का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. अब आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. शिक्षक- राजनेता- प्रशासन- सलाहकार के रूप में काम कर रहे जातको को विशेष लाभ मिलेगा. जल्द ही, आपको ही बड़ा प्रोजेक्ट या बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अध्यात्म की और भी आपका झुकाव बठेगा.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, अब आपका अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ाने वाला है. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां समाप्त हो जाएगी, पुराने समय से चले आ रहे विवादों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा. बेवजह खर्च करने से निजात मिलेगी, आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहने वाले हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
