ज्योतिष | बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है. यह 1 साल में राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं, परंतु अबकी बार यह एक साल में 2 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस साल गुरु दोगुनी गति से चाल चलेंगे. इस साल गुरु बृहस्पति मिथुन के अलावा कर्क राशि में भी कुछ महीने विराजमान रहने वाले हैं. गुरु के कर्क राशि में आने की वजह से तीन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है.
18 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति रात 9:39 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 5 दिसंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. इस दौरान किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति भी होगी. ऐसे में इनका लाभ सभी राशि के जातकों को मिलने वाला है. कर्क राशि में गुरु की युति की वजह से गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा. यह योग तकरीबन 54 घंटे तक बना रहेगा.
इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु
मेष राशि: इस राशि के चौथे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, ऐसे में इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में चली आ रही सारी परेशानियां अब एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. काम और मेहनत के दम पर आप अपने उच्च अधिकारियों को भी काफी प्रसन्न करेंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
कर्क राशि: इसी राशि में गुरु ग्रह प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. संतान की ओर से भी जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी. नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
मीन राशि: इस राशि के जातकों पर गुरु ग्रह मेहरबान होने वाले हैं, इन्हे नौकरी में भी अच्छा इंक्रीमेंट मिलने वाला है. जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब एक-एक करके समाप्त हो जाएगी. लव लाइफ काफी अच्छी बनी रहेगी, भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
